फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 परीक्षा केंद्रों को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
38 परीक्षा केंद्रों को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से शुरू होने जा रही परीक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीएम अमित कुमार सिंह ने जिले में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्रों को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांट दिया है। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा एसडीएम के अलावा बड़ौत तहसीलदार को परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी दे दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों की निगरानी सख्ती से कराएं। कहीं कोई कमी है तो परीक्षाएं शुरू होने से पहले दूर कराने का प्रयास करें। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इनसेट
इन्हें बनाया गया सेक्टर मजिस्ट्रेट
बागपत। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के अधिकारी सौरभ राजपूत, वाणिज्य कर उपायुक्त नीरज सेंगर, अधिशासी अभियंता नलकूप राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अमरेंद्र कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविदत्त को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इनसेट
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बागपत। जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, जीआईसी दाहा, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, श्री लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, जैन स्थानक वासी गल्र्स इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बिराल, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली, चौधरी चरण सिंह वैदिक कॉलेज फैजपुर निनाना, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फुलैरा, विवेकानंद विद्यालय गोठरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें