खेलों इंडिया यूथ गेम्स में मलकपुर की बेटी को मिला स्वर्ण
बड़ौत। गुवाहाटी में संपन्न हुई खेलों इंडिया यूथ गेम्स चैंपियनशिप 2020 में मलकपुर गांव की यश भारती और लक्ष्मीबाई अवार्डी एवं भारत केसरी की छोटी बहन ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मलकपुर गांव निवासी यश भारती व लक्ष्मीबाई अवार्डी एवं भारत केसरी अंशु तोमर पहलवान ने बताया कि गुवाहाटी में 16 से 19 जनवरी तक खेलों इंडिया यूथ गेम्स चैंपियनशिप 2020 का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान आरजू तोमर ने 55 किग्राभार वर्ग में पंजाब के पहलवान को पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे परिजनों में खुशी की लहर है। आरजू के गांव पहुंचने पर स्वागत करने की तैयारी चल रही है। खुशी जताने वालों में पिता सत्यवीर, पंकज, दीपक, रामबीर आदि शामिल रहे। उधर, असारा गांव के धावक रिहान चौधरी ने भी बेहतर प्रदर्शन कर जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर गांव का नाम रोशन किया। खुशी जताने वालों में मास्टर शाहिद, जगदीश, यामीन, लुकमान, अनस, सावेज, जावेद, मुंशी, आरिस, नीटू, असगर, सावन, गुलबहार चौधरी शामिल रहे।