फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी की नौ चीनी मिलों पर बागपत के 339 करोड़

Thu, 15 Sep 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत।  राजनीतिक मंचों से तमाम हो-हल्ले के बावजूद किसानों के बैंक खाते खाली हैं। वेस्ट यूपी की नौ चीनी मिलों पर अकेले बागपत के किसानों के 339 करोड़ रुपये बकाया हैं। अन्नदाता का भुगतान कैसे और कब होगा, इसका सही-सही जवाब किसी के पास नहीं है।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में नेता जुट गए हैं, लेकिन कुछ महीने बाद शुरू होने जा रहे गन्ने के नए पेराई सत्र से पहले भुगतान कराने की चिंता किसी को नहीं दिखती। मलकपुर के अलावा भैसाना और किनौनी मिल पर किसानों का सबसे अधिक बकाया है, लेकिन किसान को उसका ही हक नहीं मिल रहा। 
विज्ञापन


बामनौली के किसान की व्यथा?

बामनौली गांव के 75 वर्षीय किसान राजपाल सिंह के हिस्से में 30 बीघा जमीन है। किसान का मलकपुर चीनी मिल पर सत्र 2015-16 का पांच लाख रुपये बकाया है। कैंसर से जूझ रहे किसान को इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है, लेकिन चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही है। परिवार में आमदनी का कोई दूसरा स्रोत नहीं है। पीड़ित ने डीएम हृदय शंकर तिवारी को चिट्ठी लिखकर हालात बताए और भुगतान कराने की मांग की।

क्या बोले किसान नेता?

रालोद नेता अश्वनी तोमर का कहना है कि भुगतान की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। बागपत के ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर कहते हैं कि सरकार वायदे से मुकर रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर का कहना है कि सरकार को वायदा पूरा करना चाहिए। रालोद नेता सहेंद्र रमाला कहते हैं कि केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस नेता अनिल देव त्यागी का कहना है कि किसान बगैर भुगतान आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। 

डीसीओ सुशील कुमार का कहना है कि बागपत के किसानों के जिले के बाहर की चीनी मिलों पर भी करोड़ों रुपये बकाया है। शासन और प्रशासन भुगतान कराने के लिए भरपूर प्रयास कराने में जुटा हुआ है। जल्द ही किसानों का भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गूंजा भुगतान का मुद्दा

बागपत। लखनऊ में बुधवार आयोजित गन्ना सुरक्षण समिति की बैठक में मलकपुर चीनी मिल पर बकाया भुगतान का मुद्दा गूंजा। गन्ना आयुक्त विपिन द्विवेदी ने इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। गन्ना परिषद मलकपुर के अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, लायन मलकपुर के प्रधान दीपक समेत अन्य किसानों ने चीनी मिल पर चल रहे बकाया भुगतान को दिलाने की मांग रखी। 

किस मिल पर कितना बकाया
चीनी मिल            बकाया
मलकपुर            24467.54
किनौनी            5828.19
दौराला             44.72
भैसाना             814.09
तितावी             1104.14
खाईखेड़ी           506.35
मोदीनगर           1040.27
बृजनाथपुर         53.97
नंगलामल          46.47
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें