फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल लंबा राजनीतिक सफर, सियासी शख्सियतों से रहीं नजदीकियां

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संजय खोखर का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
32 साल लंबा राजनीतिक सफर, सियासी शख्सियतों से रहीं नजदीकियां
विज्ञापन

1988 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे संजय खोखर, 2014 से 2018 तक रहे भाजपा जिलाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
छपरौली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर का राजनीतिक सफर 32 साल लंबा रहा। संघ के कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने पहचान बनाई। छात्र राजनीति में नाम कमाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रहे और अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे थे। साल 2017 के चुनाव में भी खोखर ने छपरौली विधानसभा से टिकट मांगा था। पिछले लोकसभा चुनाव में भी वह टिकट के दावेदारों में शामिल थे।
विज्ञापन

छपरौली के धंधाना पट्टी निवासी संजय खोखर ककौर कलां के जूनियर हाईस्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थे। साल 1988 से वह संघ में सक्रिय हुए थे। बड़ौत में पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में दबदबा रहा। लंबे समय तक छात्र राजनीति की। साल 2014 से 2018 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। लंबे राजनीतिक सफर में उनकी नजदीकियां आला नेताओं से बढ़ीं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास उनकी आवाजाही लगी रही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में उनकी खास पैठ रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं से भी सियासी मंचों पर संजय खोखर को मिलने का मौका मिला, उन्होंने जिले की समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वह मिल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें