बागपत। जिले में संक्रमण की दर लगातार घट रही है। संक्रमण घटने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत महसूस की है। शुक्रवार को 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 8912 संक्रमित और अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 133 हो गई। जिले में 825 केस सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर गलियों को सील कर दिया है। इन क्षेत्रों में आवागमन पर पाबंदी लगाकर सविलांस की टीम को निगरानी के निर्देश दिए गए है।
सीएमओ डॉ. आर के टंडन ने बताया कि शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। शुक्रवार को सबसे कम संक्रमित मिले हैं। विभाग की टीम ने संक्रमितों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील कर दिया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए घरों में रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सर्विलांस की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कर निगरानी करेगी। सील किए गए क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की छूट रहेगी। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
जिले में मिलें संक्रमित
तिथि संक्रमित
23 मई 56
24 मई 73
25 मई 64
26 मई 65
27 मई 63
28 मई 32