फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधियां पौधे रोपित कर संरक्षण का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वनस्थली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें औषधियां पौधे रोपित कर उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। बाद में स्कूल के बच्चों ने बड़ौली गांव में औषधियां पौधे रोपित किए।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन ने किया। उन्होंने कहा कि ये जड़ी-बूटी औषधि जीवन का खजाना है, लेकिन हमारी अज्ञानता के चलते आज ये पौधे लुप्त होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जामुन शुगर के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है। बेल का इस्तेमाल पेट संबंधी बीमारियों के लिए किया जाता है। तुलसी, गिलोय का प्रयोग वात, पित व कफ के लिए किया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम मेें शामिल स्कूली बच्चों से इन पौधों का संरक्षण कराने का संकल्प दिलाया। बाद में स्कूली बच्चों ने बड़ौली गांव में पहुंचकर दर्जनों औषधियां पौधे रोपित किए। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें