फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस योजना की अंतिम तारीख आज...........

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ऊर्जा निगम द्वारा चलायी जा रही ओटीएस योजना की अंतिम तिथि शुक्रवार है। इसको लेकर सुबह से ही कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं किसान दुविधा में फंसा है, उसके सामने पर्चियां आने के बाद गन्ना समय पर छीलने व योजना का लाभ उठाने की स्थिति पैदा हो गयी है, इसको लेकर किसानों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से ओटीएस योजना की अंतिम तिथि 15 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने इस समय उपभोक्ताओं के बिल पर सरचार्ज माफी के लिए ओटीएस योजना संचालित कर रखी है। पहले ओटीएस योजना में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जो बाद मेें 15 फरवरी कर दी है। योजना का लाभ उठाने के लिए सुबह से ही बिजली दफ्तरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी एक्सईएन प्रथम व द्वितीय कार्यालय पर हंगामे की स्थिति रही। उपभोक्ताओं का आरोप था कि निगम के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं और उपभोक्ताओं से अभद्रता कर रहे हैं। गन्ना किसान पहले से ही दुविधा मेें फंसा है। ओटीएस योजना में पंजीकरण कराने को लेकर भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान रघुवीर, जितेंद्र, अशोक, अनिल ने बताया कि पहले पर्चियां कम आ रही थीं, उस समय ओटीएस योजना संचालित नहीं थी, बीच में मिलों ने सामान्य पर्चियां का गन्ना लेने से भी मना कर दिया था। लेकिन अब स्थिति सामान्य है, नियमित रूप से उन्हें पर्चियां भेजी जा रही हैं। ऐसे में वह न तो योजना का लाभ उठा पा रहा है और न ही गन्ना छील पा रहा है, उन्होंने ओटीएस योजना की अंतिम तिथि 15 फरवरी से 15 मार्च करने की मांग उठाई, ताकि योजना से वंचित उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिल सके।

लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत उपभोक्ता ही करा सके पंजीकरण
बड़ौत। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि उन्हें विभागीय अफसरों से ओटीएस योजना मेें उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य 13500 मिला था, उसके सापेक्ष 8500 उपभोक्ता ही अब तक पंजीकरण करा सके। उधर प्रभारी एक्सईएन द्वितीय सुधाकर का कहना था कि उन्हें 17500 का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया था, उसके सापेक्ष अब तक 7300 उपभोक्ताओं ने ही अब तक पंजीकरण कराया। उधर एसई रामबीर सिंह का कहना था कि योजना संचालित करने से पूर्व व संचालित करने के बाद लगातार अभी तक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ता इसका लाभ उठा सके। फिलहाल तिथि बढ़ाने के कोई आदेश नहीं मिले, यदि आदेश मिलते हैं तो निश्चित तिथि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें