फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठी समेत कई आरोपी कोर्ट में नहीं किए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी समेत कई अपराधियों को पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर नहीं आई। वहीं पुलिस ने कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों की तलाश की गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी दस लाख के ईनामी रहे अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में बृहस्पतिवार को न्यायालय में सुनवाई होनी थी। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी, नीरज बवाना, दिनेश टापा, नवीन उर्फ विक्की को तिहाड़ जेल से पुलिस पेशी पर लेकर नहीं आई। पंजाब की पटियाला जेल में बंद अमित उर्फ भूरा को भी पुलिस ने पेश नहीं किया। वहीं पुलिस ने कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए थे। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कचहरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों की तलाश ली गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोई भी अपराधी पेशी पर नहीं लाया गया।

पुलिस की राठी की मां पर शिकंजा कसने की तैयारी
रुड़की। सुनील राठी की मां राजबाला की गिरफ्तारी पर स्टे को खारिज करने के लिए पुलिस ने नए सिरे से जांच कर कई बिंदुओं के साथ कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। बता दें कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में हाईकोर्ट से स्टे लेकर राजबाला गिरफ्तारी से बच गई थी। तभी से पुलिस उस पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्टे खारिज करने के लिए हाईकोर्ट में दोबारा प्रार्थनापत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें