फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पिलाना लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को पिलाना के सीएचसी पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मरीजों की नि:शुल्क करर दवा दी जाएगी।। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव शिविर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलाना में 24 जनवरी और गांव डौलचा गांव में 25 जनवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों की विभिन्न जांच और नि:शुल्क दवा का वितरण होगा। मौसमी बीमारियों से बचाव के अलावा विभिन्न आयु वर्गों में होने वाली बीमारियां और उनके उपचार के विषय में क्षेत्र के लोगों को जानकारी दी जाएगी। पिलाना सीएचसी क्षेत्र के करीब 20 गांव के लोगों के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डौलचा में 25 जनवरी को लगने वाले कैंप में लोगों को प्रदूषित पानी से होने वाली बीमारियां और बचाव की जानकारी दी जाएगी। स्किन संबंधी बीमारियां के इलाज के विषय में बताया जाएगा। सीएचसी पिलाना के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें