बागपत। कृषि विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है कि उन्हें कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत बैंक ने लोन नहीं दिया। उप कृषि निदेशक ने बैंक को पत्र के माध्यम से नियमानुसार लोन स्वीकृत करने की बात कही।
योजना के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय से आठ किसानों का चयन किया गया था, जिनकी 13 दिवसीय प्रशिक्षण और अन्य सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें हिम्मतपुर सूजती के ब्रजपाल सिंह, बामनौली के विक्रांत तोमर, बावली के ललित कुमार, बदरखा के हरिओम और दाहा के विवेक राणा का कहना है कि उनके लोन की प्रक्रिया को स्वीकृत नहीं किया गया है। उप कृषि निदेशक से इसकी शिकायत की है।