फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने सर्वे से बनाई जाए मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन : सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। उन्होंने मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन का कार्य पुराने सर्वे से शीघ्र शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा टीकरी में रेलवे जंक्शन की मांग की। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर जिवाना में नए रेलवे हॉल्ट की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पश्चिम यूपी की 28 मांगों को रेल मंत्री के समक्ष रखा गया है। उत्कल कलिंगा, डीडीएन इंदौर, गोल्डन टेंपल और जन शताब्दी ट्रेन के मोदीनगर में ठहराव की मांग रखी गई। गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली ईएमयू को मेरठ से चलाने की मांग की। मोदीनगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर टिकट खिड़की के निर्माण की मांग रखी गई। दिल्ली शामली रूट पर चलने वाली ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी। बागपत रोड स्टेशन पर पुलिस थाने का निर्माण होना चाहिए। बागपत के बड़ौत से दिल्ली तक ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे लोगों का आवागमन आसान हो और दिल्ली पर आबादी का बोझ भी घट सके।

ट्रेन रद, परेशानियां झेल रहे लोग
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन की 54059 और 54060 ट्रेन को कई बाद रद् कर दिया जाता है। पिछले दो दिन से ट्रेन रद है, इससे यात्री परेशानी झेल रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने रेल मंत्री नियमित संचालन की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें