फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुराना गांव में बना मुख्य रास्ता, ग्रामीणों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर मुख्य रास्ते के निर्माण को लेकर गुराना गांव में बनी हुई है तनावपूर्ण स्थिति से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से तहसील कर्मचारियों की टीम भेजकर मुख्य रास्ते का निर्माण कराया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
गुराना गांव में मुख्य रास्ते के निर्माण को लेकर काफी दिनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई । कई बार प्रधान पति रणधीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ ब्लाक व तहसील पहुंचकर इसकी शिकायत की। शिकायत के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव ब्लाक मुख्यालय बड़ौत के अंतर्गत आता है। गांव मेें इस समय विकास कार्यों के अंतर्गत मुख्य रास्ते का निर्माण कालू के खेत से गुड्डू शर्मा के मकान तक किया जा रहा है, लेकिन गांव के कुछ लोग मार्ग निर्माण मेें बाधा डाल रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद न तो बीडीओ ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसडीएम आशीष कुमार ने मामले का संज्ञान लेकर तहसील कर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई तो ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। बाद मेें एसडीएम ने पुलिस की मौजूदगी में मुख्य रास्ते का निर्माण पूरा कराया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसमें ग्राम प्रधान के पति रणधीर सिंह, नाहर सिंह, हरेंद्र, रविंद्र, गुड्डू, यशवीर, धर्मपाल, छोटूराम, वीरेंद्र सिंह, सुरेश, सचिन, जय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें