फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार के दो बंदी जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में राशन घोटाले में बंद पूर्व राशन डीलर सहित दो बंदियों की हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बागपत के सिसाना रोड निवासी पूर्व राशन डीलर कृष्णपाल राशन घोटाले में जिला जेल में बंद है। वहीं चांदीनगर थाना क्षेत्र के पूरनपुर नवादा गांव निवासी प्रणव स्वरूप उर्फ प्रवीण शर्मा हत्या के मामले में जेल में बंद है। 15 जुलाई 2017 को शिवकुमार की हत्या हुई । दोनों बंदियों की जेल में हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रणव स्वरूप ने बताया कि उसे हार्ट की बीमारी है। तीन माह से जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं पूर्व राशन डीलर कृष्णपाल ने बताया कि जेल में खाना अच्छा न मिलने के कारण पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। इनके अलावा भी पांच बंदियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें