बागपत। कोर्ट रोड स्थित लायंस क्लब के भवन पर नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार ने किया। क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र बली ने बताया कि नेत्र शिविर में 120 मरीजों के आंखों की जांच की। 25 को ऑपरेशन के लिए चयनित कर आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा। इस दौरान चेयरमैन मनीष जैन, डॉ. अशोक तोमर, लायन डॉ. आशीष तोमर, ब्रजमोहन गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा, राजपाल शर्मा आदि का सहयोग रहा।
सीडीओ से शिकायत, योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप
बागपत। धनौरा गांव के लोगों ने सीडीओ को शिकायत कर आरोप लगाया कि विकास कार्यों की एक योजना में गड़बड़ी की जा रही है। बिनौली ब्लॉक में योजना संचालित है। स्प्रे और सिलाई मशीन वितरित की गई, इसमें कर्मचारियों ने अवैध वसूली की। उन्होंने कहा गल्हैता, बरनावा, शेखपुरा, दादरी, खपराना, शाहपुर, इदरीशपुर, सूजती, गांगडौली गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच कराई जानी चाहिए। इसमें ओमपाल, जयपाल, सतीश, जगदेव मौजूद रहे।