फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें अभिभावक - डॉ. शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने कहा अभिभावक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा समाज के लोगों को बेटा और बेटी में भी भेदभाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

भगवान परशुराम संघ ने मंगलवार को श्री यमुना इंटर कॉलेज में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई। इस मौके पर हवन कर समाज के गणमान्य और प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर
मुख्य वक्ता वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने कहा समाज के लोग बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देकर संस्कारवान बनाए। उन्होंने कहा छोटी उम्र में ही पढ़ाई की ललक आगे चलकर बुलंदियों पर पहुंचा सकती है। कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर, कोई वैज्ञानिक भी बनने की इच्छा रखता है। ऐसे बच्चों की उम्मीदों को माता-पिता ही पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता नीरज शर्मा, एडवोकेट सुभाष चंद त्यागी, पंडित ओमपाल शास्त्री ने भी विचार व्यक्त किए। इस समारोह में 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले एडवोकेट नरेंद्र पाल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, महेश शर्मा, राजनारायण पांडेय, धर्मपाल शर्मा को परशुराम श्री से, पंडित ओमपाल शास्त्री, सोमदत्त शास्त्री, प्रांशु शर्मा, खुशी शर्मा, हर्षराज शर्मा को परशुराम गौरव से सम्मानित किया। पंडित राज कुमार शास्त्री, पंडित प्रवीण पुलत्स्य, पंडित अंकित ने हवन में मंत्रोचारण किया। इस समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने की। संचालन संजय शर्मा और अजय शंकर शर्मा ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी एडवोकेट गगन गौड़, एडवोकेट दिनेश शर्मा, पुरुषोत्तम, राजेंद्र शर्मा, भारत गौरव, प्रदीप शर्मा, हिमांशु, कमलकांत, राकेश शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, विजय कौशिक, नीरज शास्त्री, लोकेश शर्मा, अंकुर स्वामी, आकाश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज और आलोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें