बड़ौत (बागपत)। एसबीएम पब्लिक स्कूल, एमएसबीएम स्पेशल स्कूल, बड़ौत के छात्र छात्राओं ने स्कूल परिसर में दिव्यांग बच्चों के साथ क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि यह त्योहार दुनिया भर में धार्मिक परंपरा के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजीव आर्य ने की। संचालन स्कूल प्रधानाचार्य पूजा पवार ने किया। इसमें पारुल पवार, किरण, काजल प्रजापति, काजल शर्मा, गीता शर्मा, अर्पिता शर्मा, अंकुर मलिक आदि रहे।