बागपत। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने सरकार की योजना और उपलब्धियों को बताया। जिले की न्याय पंचायतों में शिविरों के माध्यम से नामित सदस्यों ने जानकारी दी।
जिले में 18 दिसंबर को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समापन होगा। विशेष सचिव मेधा रुपम ने रविवार को विशेष नारी शक्ति शिविरों का आयोजन करने के लिए निर्देशित किया। रविवार को जिले की यास पंचायतों में नारी शक्ति शिविरों का आयोजन किया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि महिलाओं को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को बताया। ब्लॉक स्तरीय पर 36 टीमों ने सरकार की उपलब्धियों को महिलाओं तक पहुंचाया।
जिला समाज कल्याण एवं प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए 181 वुमेन हेल्प लाइन पावर टीम, एंटी रोमियो स्क्वॉयड की जानकारी दी। इसमें मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से हजारों महिलाओं को लाभ पहुंचाया। लड़कियों को एक बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, अहिल्याबाई कन्या नि:शुल्क शिक्षा, कौशल विकास, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, एसएजी, स्टैंड अप इंडिया जैसी महत्वपूर्ण योजना चलाकर लाभ पहुंचाया।