फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के योग शिक्षकों ने देखी ग्रामीण संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। जर्मनी से पहुंचे योग शिक्षक मैथियास स्ट्रेगर एवं नाया सिन्हा ने बामनौली व मुलसम गांव का भ्रमण किया। हनुमान मंदिर में बजरंगी बली के दर्शन किए। इस दौरान ग्रामीण संस्कृति को देखा।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी आदित्य शर्मा और अनुज चौहान के साथ जर्मनी से मैथियास स्ट्रेगर व नाया सिन्हा भारत घूमने आए हैं। शनिवार को वह बामनौली गांव पहुंचे। हनुमान मंदिर को देखा। बजरंग बली के दर्शन किए। किसानों के साथ भैंसा बुगी में घूमने भी गए। इसके बाद वे मुलसम गांव में पहुंचे। यहां पर गुड़ का स्वाद चखा। ग्रामीणों के साथ खाना भी खाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कल्चर बहुत अच्छा है। यहां के लोग संस्कारी है। उन्होंने ग्रामीणों को योग के प्रति भी जागरूक किया। उन्हें देखने को ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। आदित्य शर्मा ने बताया कि जर्मनी में दोनों योग सिखाते हैं। भारत के भ्रमण पर आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें