फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी विवाह कर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी विवाह कर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन


बड़ौत। श्री कृष्ण महाराज ठाकुरद्वारा के तत्वावधान में तुलसी विवाह और ठाकुर जी की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से चलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से चलकर संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, कोताना रोड़, पंचमुखी मंदिर, गांधी चौक, हाथी खाना होते हुए मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं भजन गाते हुए चलीं। सबसे पीछे रथ पर ठाकुर जी की प्रतिमा विराजमान थी। उनकी जगह-जगह पूजा-अर्चना की जा रही थी। ठाकुर जी की प्रतिमा लेकर चलने का सौभाग्य रामगोपाल गुप्ता को मिला जबकि प्रसाद वितरण बाबूराम शर्मा ने किया। शोभायात्रा को सफल बनाने में पिंटू, मुकेश शर्मा, सरोज, उर्मिला शर्मा, मुकेश तोमर आदि का सहयोग रहा। बाद में ठाकुरद्वारा मंदिर में तुलसी विवाह का कार्यक्रम हुआ जो पंडित पवन पांडेय ने संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें