बड़ौत (बागपत)।
बिजवाड़ा गांव के जंगल मेें तेंदुआ घूम रहा है और गांव मेें घुसने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी कर्मचारियों के साथ गांव के जंगल में पहुंचे और पूरी रात्रि कांबिग की, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला।
रविवार की रात्रि में किसी व्यक्ति ने डीएफओ मेरठ अदिति शर्मा को फोन कर सूचना दी कि बिजवाड़ा गांव के जंगल में तेंदुआ घूम रहा है। कई बार तेंदुए ने गांव में घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन लोगों के जागते रहने पर वह नहीं घुस पा रहा हैं, इससे ग्रामीणों मेें दहशत व्याप्त है। इसकी सूचना पर डीएफओ अदिति शर्मा ने वन क्षेत्राधिकारी राजपाल को मौके पर जाने के निर्देश दिए। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन रक्षक संजय, वन दरोगा चंद्रकिरण, वन कर्मी मनोज व विकास मौके पर पहुंचे और पूरी रात जंगल में कांबिग की, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने कहा गत रात्रि किसी ने डीएफओ को गांव में तेंदुआ होने की सूचना दी , सूचना पर क्षेत्र में कांबिग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिलहाल वन कर्मचारियों को क्षेत्र में कांबिग के निर्देश दिए हैं।