फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यो के निरीक्षण में मिली खामिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों में मिलीं खामियां
विज्ञापन

बागपत। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बिजरौल, हेवा, बावली, सिरसली गांव में हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें उन्हें कई खामियां मिलीं। इससे संबंधित ठेकेदार को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजरौल में सीसी रोड को देखा गया। इंटरलाकिंग टाइल्स को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया। इसमें स्ट्रेंथ एम-32 मिली। हेवा में खड़ंजे के ऊपर मिट्टी परत के रूप में जमी पाई गई। पटरी की कटाई पूरी तरह नहीं हुई। उन्होंने सहायक और अवर अभियंता को उक्त कार्य के बीजक पर दो प्रतिशत का दंड लगाकर अंतिम भुगतान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बावली में तीन सौ मीटर खड़ंजा लगा हुआ था। इसमें बिछाई सही नहीं मिली। बेस मे कांट्रक्शन ठीक नहीं पाया गया। ठेकेदार को निर्देश दिए शेष 1500 मीटर को समय से पूर्ण करेंगे। अन्यथा की स्थिति में देयक पर पेनल्टी लगाकर भुगतान किया जाएगा। सिरसली गांव में सीसी इंटर लॉकिंग टाईल्स कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदारों को अनुबंध पर पर हस्ताक्षर करने हेतु सात दिवस का समय दिया गया था। आज तक ठेकेदार ने न तो कार्य प्रारंभ किया और न ही अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। चेतावनी दी ऐसी विषम परिस्थितियों में डाली गई निविदा को निरस्त मानते हुए दोबारा से निविदा आमंत्रित करने हेतु संबंधित कर्मचारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें