बिहारीपुर गांव में तीन साल पहले हुए डबल मर्डर के आरोपी मिंटू की जिला कारागार में हालत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के रेफर किया। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में तीन साल पूर्व वेद पाल उर्फ वेदा निवासी बिहारीपुर और उसके दोस्त विनोद निवासी फैजपुर निनाना की गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में मिंटू पुत्र निरंजन निवासी बिहारीपुर सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वर्तमान समय में मिंटू जिला कारागार मेें बंद है। रविवार को जेल में उसकी हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल से बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया। बंदी मिंटू को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वह काफी समय से बीमार चल रहा है। उसे टीबी के लक्षण मिले हैं। इससे पहले भी उसकी कई बार जेल अस्पताल में हालत बिगड़ खराब हो चुकी है।