फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत हाइवे पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे मेें 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। हाईवे पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस संबंध में मृतक के चाचा ने बालैनी थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पुठड़ गांव निवासी जसवंत का 27 वर्षीय बेटा मनोज सराय कस्बे में स्थित जनशक्ति सोसाइटी में काम करता था। चाचा रामनारायण ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से बालैनी जा रहा था। जब वह मेरठ-बागपत हाईवे सिंघावली अहीर बिजलीघर के पास पहुंचा तो पीछे से ट्रक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। युवक के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर बालैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इस संबंध में मृतक के चाचा रामनारायण ने बालैनी थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
------------------
बुझ गया घर का चिराग
अमीनगर सराय। मृतक मनोज अविवाहित था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

------------------
हेलमेट होता तो बस सकती थी जान
अमीनगर सराय। मृतक मनोज यदि हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील कई साल से कर रही है, लेकिन कोई भी इसे गंभीरता से नहीं लेता। दो पहिया वाहन पर हेलमेट बहुत जरूरी है। यातायात पुलिस इंचार्ज लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि हेलमेट के बिना वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं।
------------------
बिजलीघर के पास होते हैं सबसे ज्यादा हादसे
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत मार्ग पर सिंघावली अहीर बिजली घर के पास सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। पहले यहां पर सड़क में गड्ढों के कारण कई हादसे हुए, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब प्रशासन ने सड़क के गड्ढे भरवा दिए हैं, अब भी यहां पर हादसे हो रहे हैं। यातायात पुलिस को यहां पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित कर बोर्ड लगवाना चाहिए ताकि वाहन चालक यहां से धीमी गति में वाहन लेकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें