बड़ौत (बागपत)। खादी ग्रामोद्योग के सेंटर जोन के सदस्य जयप्रकाश तोमर ने कहा कि सेंटर जोन में खादी ग्रामोद्योग बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जोन में पहले 2049 करोड़ रुपये का खादी का उत्पादन हुआ था जो अब बढ़कर 4075 करोड़ हो गया है। चार हजार करोड़ की बिक्री बढ़कर 9 हजार करोड़ हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में कहा कि सरकार ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार देने को बढ़ावा दे रही है। कहा कि इस जोन में पहले तीन लाख लोगों को रोजगार मिला था, अब 25 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। जगह-जगह बेरोजगारों को चरखे, लुमबांटी, इलेक्ट्रिक चाप दिए जा रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग 25 हजार हनी मधुमक्खी बाक्स का वितरण कर चुका है। उन्होंने कहा कि सेंटर जोन मेें ग्रामोद्योग द्वारा अनेक योजनाओं को चलाकर बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किए जा रहे है।