कस्बे के युवक की मंगलवार की रात में शामली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । बुधवार को युवक का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दोघट निवासी अंकुर (38) पुत्र जितेंद्र शामली में जनसेवा केंद्र पर नौकरी करता था। मंगलवार की रात में वह केंद्र से बाइक पर सवार होकर कमरे पर लौट रहा था। शामली में कैराना रोड पर बाइक गिरने के कारण उसकी मौत हो गई । बुधवार को उसका शव कस्बे में पहुंचा। शव आते ही परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। लिखित में दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।