भाजपा सरकार मेें बेरोजगार भटक रहे युवा : वसीम रजा
बड़ौत। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं किया। इसे लेकर युवा रालोद प्रदेश के हर मंडलों में पांच सितंबर को मंडलायुक्त के यहां पर धरना-प्रदर्शन करेगा।
वे शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालेाद कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पद खाली पड़े है और युवक बेरोजगार घूम रहे हैं। लेकिन सरकार रोजगार देने का ढिंढोरा तो पीट रही है। उन्होंने कहा कि युवा रोजगारों को बिना ब्याज के 50 लाख तक का ऋण दिलाया जाए ताकि वे अपना कोई रोजगार खड़ा कर सके। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर प्रदेश के हर मंडल में पांच सितंबर को युवा रालेाद के नेतृत्व मेें धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। बाद मेें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली मेें संसद का घेराव किया जाएगा। इसकी तिथि बाद मेें घोषित की जाएगी।
रालोद युवा के मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि युवाओं के रुख को देखते हुए रालोद का जनाधार बढ़ता जा रहा है क्योंकि जंयत चौधरी युवाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पांच सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में पहुंचे। इस अवसर पर युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल, राजीव बालियान, अमित सोलंकी, सौरभ तोमर, भरत तोमर, संजय पंवार, अनवर आदि उपस्थित रहे।