फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबा हरियाणा के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना नदी में हरियाणा का व्यक्ति डूब गया। बागपत के गोताखोरों ने नदी से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को सोनीपत के डिबाना गांव निवासी युद्धवीर सिंह(40) पुत्र जगत सिंह यमुना नदी में पुल के पास हरियाणा की तरफ नहाने आया था। अचानक वह गहरे कुंड में समा गया। लोगों ने ने पानी में डूबता देखकर शोर मचा दिया। पानी में उसकी तलाश की गई, लेकिन नहीं मिला। बागपत के गोताखोर इरफान व सलीम ने नदी से शव को बाहर निकाला। सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। निवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हरियाणा की तरफ व्यक्ति यमुना में डूबा था। हरियाणा क्षेत्र में ही हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें