फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में सीडीओ पीसी जायसवाल निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जांच की, इसमें सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार सभी दवा स्टॉक में रहनी चाहिए। किसी भी तरह का कमी न रहे। मरीजों को परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। रोग के अनुसार रोगियों का चिकित्सक दवा दें। निर्देशित किया उपचार के दौरान मधुर व्यवहार रखे, कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीडीओ ने उपचार कराने आए लोगों से भी जानकारी ली। परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त मिलने पर सीएचसी अधीक्षक की पीठ थपथपाई। सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। सीडीओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें