फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की घोषणा नहीं तो आंदोलन होगा तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी लोकसभा चुनाव से पहले सरकार हाईकोर्ट बैंच की घोषण नहीं करते है तो भाजपा के कार्यक्रमों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अध्यक्ष श्योवीर सिंह तोमर एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को सौंपा। उन्होंने बताया कि वर्षों से अधिवक्ता और वादकारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई है। जबकि कई सरकारें आई और चली गई, सभी ने इस मांग को दरकिनार किया। बड़े-बड़े आंदोलन भी किए, इसके बाद भी कोई कार्य प्रगति तक नहीं पहुंचाया। अधिवक्ताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट बैंच की घोषण नहीं की तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। भाजपा के किसी भी कार्यक्रम को सफल नहीं होने देंगे। इसमें अजीत लुहारी, परमवीर वर्मा, सरफराज मलिक, धर्मेंद्र काठा, सरिता पंवार, नईम राजपूत, अनिल उपाध्याय, कृष्णपाल सिंह, विजयपाल तोमर, राजकुमार तोमर, स्वर्ण सिंह, रामपाल शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मुकेश ढाका, सुदेश चौहान, अवध प्रताप, निशित भारद्वाज, नसीम, सुधीर तोमर, महिपाल मान, सतीश ढाका, अनुज प्रधान, अविनाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें