बागपत। सोनीपत-बागपत मार्ग पर यमुना पुल के पास ट्रक ने महिंद्रा पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
बिनौली थाना क्षेत्र के दौज्झा गांव निवासी आस मोहम्मद, नसीम, कामिल, नईम, सुभाष, नीटू, शाहरुख, राजू बुधवार की रात में महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सब्जी लेकर आजादपुर मंडी दिल्ली में बेचने गए। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे वापस लौटते समय बागपत-सोनीपत मार्ग पर यमुना पल के पास ट्रक ने सामने से गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इस मामले में अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी। परिजन घायलों का इलाज कराने में लगे हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है।
बाइक फिसलने से दो घायल
दोघट। पुसार-दोघट मार्ग पर बाइक फिसलने से आदमपुर गांव निवासी मिंटू व नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।