फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजवाड़ा की बहू 32 विदेशी रेसलरों को टक्कर देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजवाडा गांव की बहु और लेडी खली के नाम से मशहूर प्रथम भारतीय महिला रेसलर आठ और नौ अगस्त को फलोरिडा (यूएसए) में होने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपना दमखम दिखाएगी। इस मुकाबले में वे 32 विदेशी रेसलरों से टक्कर लेगी।
हरियाणा की बेटी कविता दलाल और बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव की बहू वर्तमान समय में देश की सबसे चर्चित महिला पहलवान हैं। उनसे लड़ने में विदेशी लेडी रेसलर भी डरती हैं। मालवी गांव की इस बेटी को लोग लेडी खली कहकर पुकारते हैं। कविता की उम्र करीब 30 साल है। उनके पिता किसान हैं और वे परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी हैं।
विज्ञापन

उनके पति गौरव वॉलीबाल खिलाड़ी और एसएसबी में कांस्टेबिल हैं। दोनों का एक पांच साल का एक बेटा है। लेडी खली के नाम से देश-विदेश में पहचान बना चुकी कविता ने गांव से स्कूलिंग के बाद 2004 में लखनऊ की एकेडमी में वेटलिफ्टर बनने की ट्रेनिंग लेना शुरू की। कविता नेशनल लेवल की वेटलिफ्टर रही। कविता की 2009 में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) में कांस्टेबिल पर नियुक्ति हुई, लेकिन कविता ने दो साल बाद ही नौकरी छोड़ दी। बेटा पैदा होने के बाद भी कविता ने वेटलिफ्टिंग को नमस्ते कर दिया।
विज्ञापन

कविता 13 जून 2016 को जालंधर में अपने चार साल के बेटे के साथ खली के रेसलिंग शो को देखने गई तो दिल्ली की लेडी रेसलर बुलबुल की चुनौती ने उसे डब्लयूडब्लयूई रेसलर बना दिया। कविता ने रेसलर बुलबुल के चैलेंज को स्वीकार किया और सलवार कमीज पहने होने के बावजूद रिंग में उतरकर उसे पटखनी दी। इसके बाद खली ने उसे फिर से अपने शो द ग्रेट खली रिटर्न में न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका की रेसलर नटरिया, जिमी जेम व एटीना को हराकर देश के लोगों का दिल जीता। अक्तूबर 2016 में उन्होंने हरियाणा के पानीपत में ओपन इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में अमेरिका की दो और एक कनाडा की रेसलर को चित किया। इसके बाद कविता ने पीछे हटकर नहीं देखा। कविता आठ और नौ अगस्त को फलोरिडा (यूएसए) में होने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपना दमखम दिखाएगी। इस मुकाबले में वे 32 विदेशी रेसलरों से टक्कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें