फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोके हुए पानी में पैदा होते है मच्छर, काटने से हो सकती है डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के जौनमाना गांव मेें जागरूकता शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ,समाजसेवी आशुतोष उर्फ रोहताश व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने संयुक्त रूप से किया। शिविर मेें जौनमाना, ढिकाना, बोहला आदि गांवों के लोग पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कहा कि बारिश शुरू होते ही मच्छरों का पैदा होना शुरू हो जाता है। घरों के आसपास टूटे फूटे घड़े, प्लास्टिक के बर्तन, वाहनों के टायरों आदि को तत्काल नष्ट कर दें, क्योंकि इनमें पानी रुकने से मच्छर पैदा हो जाते है, जिनके काटने से डेंगू, मलेरिया आदि बीमारी हो जाती है। उन्होंने कहा कि घरों के कूलर, घडे़, पानी की टंकी, फ्रिज के डिफ्रास्ट पेन आदि के पानी को एक सप्ताह के पूर्व सूखा दें। कूलर के पानी को बदलते समय किनारे वाले भाग को रगड़ कर साफ करें। इससे बीमारी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें