फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने छह मांगे मानी, लेखपालों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 26 जून से चल रही लेखपालों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई है। शासन ने इनकी छह मांगों को मानने के लिए स्वीकृति दी । इसके बाद तत्काल प्रभाव से हड़ताल को खत्म कर दिया।
विज्ञापन

19 जून से काली पट्टी बांधकर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की शुरूआत करने वाले लेखपालों की हड़ताल 28वें दिन समाप्त हो गई है। लेखपाल संघ के सचिव विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शासन से उनकी आठ मांगों में से छह को स्वीकृत दें दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने शासन में मांग रखी है कि जिला प्रशासन द्वारा लेखपालों के विरुद्ध की कार्रवाई को खत्म किया जाए। शासन में इसकी भी सहमति हो गई है। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर हड़ताल समाप्त की। लेखपालों की हड़ताल से किसान और छात्र सबसे ज्यादा परेशान हुए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें