दोघट (बागपत)। चौधरी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज, दाहा में चल रहे आर्य वीरांगना शिक्षिका शिविर में अन्य प्रकार के सभी प्रशिक्षणों के अलावा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया। मदन राठी आर्य ने योग के महत्ता का वर्णन किया। शिविर अध्यक्ष हरपाल सिंह आर्य ने कहा कि अगले वर्ष भी योगासनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान सुमेधा तोमर, शिवानी, उपासना, अंजली, पारूल, अंशुपाल, दीपा, रूबी, वर्षा ने यज्ञ कराया। व्यायाम प्रशिक्षक राम गोपाल आर्य एवं नरेंद्र आर्य ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। इसमें विकास राणा, प्रियव्रत राणा, सोमपाल राणा, नरेंद्र राणा, कृषि पाल, सहेंद्र ठेकेदार, पप्पू, सोनू आदि रहे। ब्यूरो