फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर सजा नगर का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रमजान का पाक महीना बस खत्म ही होने वाला है। रोजेदारों को अब बस ईद के चांद के दीदार का इंतजार है। उधर नगर और क्षेत्र में बाजार सज चुका है। महिलाएं, बच्चे और युवतियां सामान खरीदने को लेकर बाजारों की ओर रुख कर जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
ईद को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। ईद मनाने का उत्साह और जोश जोरों पर है। इसी के साथ मोबाइल पर भी दोस्तों और परिजनों मेें मुबारकबाद देने की शुरूआत हो चुकी है। अल्लाह, इफ्तार, सेहरी, कुरान, मस्जिद आदि तस्वीरों के साथ ईद मुबारक कहीं जा रही है। दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को रमजान माह का 29 वां दिन है। जल्द ही ईद की तारीख तय हो जाएगी। 14 जून को चांद दिखाई दिया तो कल यानि शुक्रवार को ईद उत फितर मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नगर और क्षेत्र का बाजार ईद को लेकर सज गया है। खरीददारी को लेकर महिलाओं, बच्चों और युवतियों की बाजार में भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार भी इस मौके को भुनाना चाहते हैं। देर रात तक बाजारों मेें रौनक छायी रहती है। दूसरी तरफ ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें