फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिकार पूर्व प्रधानमंत्री केचित्र को पहनाई माला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक के कार्यालय मेें रखे किसान मसीहा के चित्र पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी माला पहनाना भूल गए, जबकि उनके पास रखे अन्य चित्रों पर मालाएं पहना दी। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से छापा तो अधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर मालाएं पहनाई।
विज्ञापन

सीएचसी बड़ौत में अधीक्षक के कार्यालय में राष्ट्रपति महात्मा गांधी, डॉ अंबेडकर और किसान मसीहा की चौधरी चरण सिंह के चित्र लगे हैं, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर के चित्र पर तो माला पहनाई, लेकिन चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माला नहीं पहनाई। इसकी जानकारी मिलते ही चौधरी चरण सिंह के समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने फौरन चौधरी चरण सिंह के फोटो पर माला पहना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें