फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले कर्मचारी, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन का निरीक्षण किया। इसमें चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं कई विभागों में अभिलेखों की जांच की। उन्होंने नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को पीसी जायसवाल ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण दफ्तर से निरीक्षण की शुरूआत की। यहां गोविंद कुमार कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। इनका मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय में सब सही मिला। बाल विकास कार्यालय में रीना सफाई कर्मचारी कई दिन से अनुपस्थित चल रही हैं। उनका भी वेतन रोका गया। अल्पसंख्यक कार्यालय में कनिष्ठ सहायक मोहम्मद रजी बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। समाज कल्याण में सभी उपस्थित मिले। प्रोबेशन कार्यालय में क्षेत्रीय सुगमकर्ता रश्मि सिंह ने रजिस्टर में कोई भी अंकन नहीं किया। उन्हें कार्रवाई के निर्देश दिए। कृषि रक्षा कार्यालय में संजय पंवार वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। वह 25 मई से लगातार गैर हाजिर चल रहे है। उनका 25 से 28 तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। अन्य विभागों में पहुंचकर फाइलों को देखा। नियमित साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। समाज कल्याण अधिकारी से योजना की जानकारी ली। योजना में कम लाभार्थियों को लाभ दिलाने पर खेत जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें