बड़ौत (बागपत)।
गुराना रोड पर रविवार की तड़के अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग से क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में हंगामे की सूचना पर पहुंचे जेई ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर सप्लाई सुचारु कराई।
गुराना रोड पर रखे 400 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर मेें रविवार तड़के अचानक चिंगारी उठने के साथ आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के अफसरों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ट्रांसफार्मर फूंकने से इससे जुड़े क्षेत्र की सप्लाई गुल हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि निगम की टीम चेकिंग अभियान के बहाने अवैध वसूली कर रही है, उपभोक्ताओं से बिल तो वसूल लिया जाता है, लेकिन सप्लाई सुचारु कराने पर कोई ध्यान नहीं है। हंगामे की सूचना पर जेई रवि प्रताप, सरकारी लाइनमैन यामीन और संविदा कर्मचारी अशोक, इमरान, शीलू आदि मौके पर पहुंचे और दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई सुचारु कराई।