फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्रग ग्राम विकास योजना के लिए समीक्षा समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्रग ग्राम विकास योजना के लिए समीक्षा समिति गठित
विज्ञापन


बागपत। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले में 18 गांवों का चयन हुआ है। योजना को संचालित करने के लिए शासन स्तर से समीक्षा समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष पद पर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग को जिम्मेदारी दी है। गांवों में होने वाले विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। कमी मिलने पर जिला स्तर पर उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
जिले में सैनिकों के गांव और विकास से पिछड़े गांवों को संतृप्त करने के लिए मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना से सूबे की सरकार द्वारा संचालित की गई है। प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 18 गांवों का चयन किया गया था। जिसमें संपर्क मार्ग, विद्युतीकरण, पेयजल व्यवस्था, पेंशन और अन्य सभी योजनाओं का कियान्वयन होगा। सभी बीडीओ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक गांवों में होने वाले विकास कार्यो नहीं हुए। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने योजना के संचालन के लिए जिला स्तरीय कमेठी बनाई है। डीएम को अध्यक्ष और सीडीओ को सदस्य सचिव बनाया है।
विज्ञापन

अब शासन स्तर से समीक्षा समिति का गठन किया गया है। ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव को अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य पद पर नोडल अधिकारी सचिव विशेष सचिव लोक निर्माण, ऊर्जा, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, समाज कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वन दुग्गध विकास, खाद्य एवं रसद, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, कृष एवं सस्कृति, आयुक्त ग्राम्य विकास, संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम, सदस्य सचिव विशेष कार्याधिकारी, विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को नियुक्त किया गया है। समिति के द्वारा विकास कार्यो की प्रत्येक माह समीक्षा करेंगे। उसके बाद समिति प्रगति से मुख्य सचिव शासन की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय टास्क फोर्स को प्रस्तुत कर अवगत कराया जाएगा।
-----------------
इन गांवों का हुआ चयन
ढिकौली, हबीबपुर नंगला, सैदपुर खुर्द उर्फ नथमलपुर, अहमदशाहपुर पदड़ा, कर्मअलीपुर गढ़ी, सूरजपुर महनवा, भागोट, सुन्हैडा, डगरपुर, घिटौरा, सिरसली, आजमपुर मुलसम, मौजिजाबाद नांगल, रहतना, बोढ़ा, बदरखां, छछररपुर, शबगा है।
विज्ञापन

----------------
गांवों में होंगे ये सभी विकास कार्य
संपर्क मार्ग निर्माण, विद्युतीकरण, आंतरिक पक्की गलिया, नालिया का निमा्रण, स्वच्द भारत मिशन, स्वच्छ पेयजल, आवासहीन को आवास, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना, आंगनबाड़ी केंद्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विधवा महिलाओं को पेंशन, वृद्धा, किसान पेंशन, कौशल विकास कार्यक्रम, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पौधरोपण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, वैकल्पिक मार्ग प्रकाश की व्यवस्था सोलर स्ट्रीट लाइट के माध्यम से, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन, मनरेगा, तालाबों का जीर्णाद्धार, डेयरी प्रसंस्करण, आईसीडीएस, किसान क्रेडिट कार्ड, शहीद सैनिकों के ग्रामों में तोरण द्वार एवं शहीद सैनिक की मूर्ति की स्थापना आदि कार्य संचालित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें