फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस से वार्ता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस से वार्ता आज
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। शिक्षकों के लंबित प्रकरणों पर माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल आठ मई को डीआईओएस से वार्ता करेगा। इसके लिए रविवार को शिक्षक नेताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क कर शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में वार्ता में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने वाजिदपुर, बड़ौली, बिजरौल, मलकपुर, बावली, जौहड़ी, बड़ौत, जौनमाना और ढिकाना गांव में जनसंपर्क किया। बाद मेें बावली रोड पर शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड मूल्यांकन कार्य का भुगतान, नई पेंशन योजना, अप्रैल माह का वेतन भुगतान तथा पदोन्नति प्रकरणों पर कार्रवाई न होने से जनपदीय शिक्षकों में रोष है। इसलिए संघ के पदाधिकारी आठ मई को दोपहर 11 बजे डीआईओएस से वार्ता करेंगे। संचालन प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा ने किया। इस अवसर पर ललित जैन, विनोद जैन, प्रदीप गुप्ता, राजीव तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें