फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का शोषण सहन नही- सुरेन्द्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और विभागीय अफसरों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी अधिशासी अभियंता प्रथम से मिले। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण न होने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हकों के लिए संघर्षरत है और जब तक प्रत्येक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने एक्सईएन प्रथम और एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों पर कर्मचारियों का शोषण करने और उनकी समस्याओं के संबंध मेें पिछले चार माह से पंचायत द्वारा लगातार लिखे जा रहे शिकायती पत्र का जवाब न देने का आरोप लगाया। बाद में अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने आश्वासन दिया जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने को लेकर वार्ता की जाएगी। इस मौके पर खलील अहमद, आरिफ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें