फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। चीनी मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लेेने से किसान परेशान हैं। दादरी गांव के किसानों ने बुधवार रात मलकपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रक में सामान्य प्रजाति का गन्ना भरते हुए पकड़ा। किसानों ने मिल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना न लिए जाने से किसानों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दादरी गांव के किसानो को रात में पता चला कि मलकपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर कई ट्राली गन्ना भरा जा रहा है। कुछ किसानों ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक में बीच में सामान्य प्रजाति का गन्ना भरा पाया गया। किसानों ने ट्रक को मिल में जाने से रोक दिया। इसकी शिकायत मिल अधिकारियों को कर दी। बृहस्पतिवार को सुबह बड़ी संख्या में किसान एकत्र होकर गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। कुछ देर बाद वहां तौल लिपिक आशीष पहुंचा तो किसानों ने उसका भी घेराव कर दिया तथा ट्रक में सामान्य प्रजाति का गन्ना क्रय केंद्र से भरे जाने की जानकारी मांगी तो उसने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस किसान भड़क उठे और हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि मिल प्रबंधन से जुड़े लोगों से मिलीभगत करके कुछ माफिया रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति का गन्ना आपूर्ति कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे जोन इंचार्ज ऋषिपाल सिंह ने किसानों से वार्ता की। किसानों ने सामान्य प्रजाति का गन्ना पर्ची भेजने तथा ट्रक में भरा सामान्य गन्ना खाली कराने की मांग की। इसके बाद ट्रक में भरा सामान्य गन्ना खाली कराया गया। इस दौरान देवदत्त, चंद्रप्रकाश, रामबीर सिंह, राजपाल, कमल, राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें