फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गांव हमीदाबाद के दर्द की होने लगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नया गांव हमीदाबाद के दर्द की आखिरकार दवा होने लगी है। अमर उजाला ने गड्ढों की वजह से गांव को होने वाली परेशानियों का मामला नौ फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था। आखिरकार सरकार ने गढ़ सोनीपत हाइवे की सुध ली और नया गांव हमीदाबाद में गड्ढे भरवाने का काम शुरू कर दिया । गांव के करीब एक किमी के टुकड़े का निर्माण दोबारा कराया जा रहा है। बागपत - मेरठ रोड पर शहर से सटे नया गांव हमीदाबाद से गुजर रहे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे बने थे। आए दिन यहां पर होने वाले हादसों से ग्रामीण परेशान रहते थे। पूर्व प्रधान मुकेश शर्मा का कहना है कि गड्ढों के कारण क्षेत्र के ग्रामीण बीमार हो गए थे और जीना मुश्किल हो गया था। अमर उजाला ने गांव के लोगों के दर्द को प्रमुखता से उठाया, जिस वजह से गांव में अब हाईवे के टुकड़े का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


हमीदाबाद बोला, धन्यवाद अमर उजाला
बागपत। ग्रामीण योगेश शर्मा, रणवीर सिंह, रेहान, यामीन का कहना है कि गांव की समस्या अमर उजाला में प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुई थी, इसी वजह से समाधान हो सका। ग्रामीणों ने मांग रखी कि गांव में स्पीड ब्रेकर भी बनना चाहिए ताकि हादसा होने से बचा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें