बड़ौत (बागपत)।
अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष अक्तूबर माह तक हर घर में बिजली पहुंचा दी जाएगी। साथ ही 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। उन्होंने इस काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही।
वे रविवार की देर शाम नगरपालिका परिषद में कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कर्मचारियों को प्रत्येक घर में मीटर लगाने के आदेश भी दिए। एसई ने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों मेें 2 किलोवाट बत्ती व पंखा संयोजन का फिक्सर्ड चार्ज 630 रुपये मासिक है, जो अप्रैल 2018 में टैरिफ के अनुसार बढ़कर 830 हो जाएगा। बताया कि मीटर्ड उपभोक्ताओं के यहां 100 यूनिट तक प्रति यूनिट 3.00 एवं 101 से 150 यूनिट तक प्रति यूनिट 3.50 रुपये, 151 से 300 तक 4.50 रुपये प्रति यूनिट और फिक्सड चार्ज प्रति किलोवाट 80 रुपये है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे मीटर लगाकर बिजली का प्रयोग करें। ताकि यूनिट के अनुसार ही विद्युत बिल आए। उन्होंने कर्मचारियों को इसमें लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर अवर अभियंता इंद्रपाल, विकास, संदीप खुशी राज, आलोक, गुलशन, पवन, एसडीओ सुधाकर, चैन सिंह, एसडीओ गोपाल, रिश्तेवर बंधु शामिल रहे।