अमीनगर सराय (बागपत)। जैन संत रमेश मुनि जी महाराज ने कहा कि संसार स्वार्थ का मेला है। संयम और सदाचार से ही मानव जीवन सार्थक होगा। आत्म पुरुषार्थ नहीं करने वाले का जीवन निष्फल हो जाता है।
मंगलवार को श्वेतांबर जैन स्थानक के योगीराज सभागार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैन संत रमेश मुनि जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म बड़ी मुश्किल से प्राप्त होता है। संसार को स्वार्थ का मेला बताते हुए कहा कि समय रहते आत्म पुरुषार्थ नहीं करने वालों का जीवन निष्फल हो जाता है। संयम, सदाचार से ही मानव जीवन को प्राप्त कर सकता है। युवा संत मुदित मुनि, तपस्वी हितैष मुनि ने भी धर्मों उपदेश किया। एसएस जैन सभा के महामंत्री वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि बुधवार को योगीराज रामजीलाल की पुण्य स्मृति में सामूहिक जाप एवं मंगल पाठ का आयोजन होगा। धर्मसभा का शुभारंभ गुरू वंदना से हुआ। इसमें अनिल जैन, मूलचंद जैन, सुशील जैन, इंद्रपाल वर्मा, मुकेश गोयल, रमेश गर्ग, वीर सैन, रमेश, मुकेश, सतेंद्र, दिनेश जैन आदि रहे।