हक के लिए संघर्ष को तैयार रहे किसान
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में चौधरी रघुवीर सिंह राठी के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। इसमें 13 फरवरी को चौगामा प्याऊ पर होने वाली पंचायत की तैयारियां पर विचार विमर्श किया गया।
पंचायत में शौकीन राठी ने कहा कि अब संघर्ष का समय आ गया है। बिजली की बढ़ी हुई दर, ऋण मोचन योजना में हुई धांधली के विरुद्ध हमें संघर्ष करना होगा। ईश्वर सिंह दरोगा ने कहा कि पूरे चौगामा क्षेत्र को एकसूत्र में बंधना चाहिए और अपने हक एवं अधिकारों के लिए अन्य क्षेत्रों के सहयोग से संघर्ष करने के लिए तैयार रहना है। अध्यक्षता करते हुए चौधरी रघुवीर सिंह राठी ने कहा कि किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे। इसमें उपेंद्र राठी, श्याम सिंह, रामदिया, बलदेव, इकबाल, पीतम, विक्रम, अजीत आदि उपस्थित रहे। चौगामा किसान क्लब दाहा पर 13 फरवरी को चौगामा प्याऊ पर होने वाली पंचायत को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। इसमें धीरज राणा, ओमपाल, यशवीर राणा, यज्ञपाल राणा, अमरपाल, भीष्म, सतपाल, रविंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।