फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेडयूल से रजबाहे में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। खंद्रावली रजबाहे में पानी शेड्यूल से न आने से किसानों में रोष है। हलालपुर गांव में बैठक कर वक्ताओं ने सरकार को किसान विरोधी बताया। खंद्रावली रजबाहे में निर्धारित 250 क्यूसेक पानी छोड़ने और रजबाहे की सफाई की मांग की। तीन फरवरी को आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। भारतीय किसान यूनियन किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। अपनी मांगो को लेकर कई बार अधिकारियों से कई बार वार्ता हो चुकी हैं, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रजबाहे में पूरा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग पर मिलीभगत से पानी चोरी कराने का आरोप लगाया। इस कारण रजबाहे का पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। बैठक में सिंचाई विभाग को चेतावनी दी यदि दो फरवरी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तीन फरवरी से धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। इसमें मास्टर राजपाल सिंह, हरवीर सिंह, योगेंद्र, वेदप्रकाश, वीरेंद्र, देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें