फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह विज्ञान जीवन जीने का विज्ञान : डॉ. आचल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज गृह विज्ञान विभाग ने मिरेकल विद द हैंडज कार्यक्रम किया। इसका तहसीलदार राजबहादुर सिंह ने उद्घाटन किया और मुख्य अतिथि गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉ. आंचल शर्मा रही।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि गृह विज्ञान जीवन जीने का विज्ञान है और कला है, न कि खाना पकाने का विषय है। इसकी अध्यक्षता रामपाल सिंह चौहान ने की। संचालन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। इसमें प्रवेश चौहान, सुदामा चौहान, दिनेश प्रधान, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. बबली चौहान, डॉ. सुनील, डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. तरुण चौहान, ऊधम सिंह, डॉ. प्रदीप ढाका, मीतू त्यागी आदि रहे। उधर, भूगोल के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने यूजीसी और नेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। प्रवक्ता डॉ. उधम सिंह ने बताया कि आशु कुमार ने जेआरएफ और सौरभ मिश्रा ने लेक्चररशिप की परीक्षा पास की। इसमें डॉ. गीता सिंह, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. बबली, डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. भारत खोखर, नीरज मलिक, सन्नी आदि रहे।

छात्राओं को कराया वैज्ञानिक भ्रमण
बागपत। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब ने तीन विद्यालयों के 60 छात्राओं को वैज्ञानिक भ्रमण शुगर मिल में कराया। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने मिल में बनने वाली चीनी से लेकर गन्ने के उठान और अन्य सभी जानकारियां के बारे में समझाया। जिला समन्वयक डॉ. प्रीति शर्मा ने शुगर मिल की कार्यशैली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसमें नम्रता, इंदु, दीपक कुमार, अर्चना जैन, प्रियंका शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें