फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर निकाली जाएगी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मतदाता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। तहसील स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कई इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली।
विज्ञापन

25 जनवरी को जिले में मतदाता दिवस मनाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। तहसील स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। युवाओं को वोट डालने और 18 वर्ष पूरी करने वाले नवयुवक से अपनी वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मतदाताओं के हक और अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। मंगलवार को एसडीएम विवेक कुमार यादव और कार्यक्रम के नोडल प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार ने इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समय पर सभी विद्यालय के बच्चे तहसील परिसर में एकत्र होंगे। यहां से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। विभिन्न स्लोगन लिखे बैनरों से लोगों को जागरूक करेंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का समापन होगा। डीएम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मतदाताओं को जागरूक करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, रुचिरा, डॉ. एमके गुप्ता, हुक्म सिंह, नरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें