बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आर्यन गेटवेज शूटिंग रेंज में मंगलवार को आयोजित चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक योगेश धामा और अंतरराष्ट्रीय वृद्धा शूटर चंद्रों तोमर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार खिलाड़ियों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह ने भी विचार रखे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मेें आर्टिलरी सेंटर हैदराबाद, जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली, राजपूत सेंटर फतेहगढ़ आदि की टीमें भाग लेंगी। इसकी अध्यक्षता चंद्रो तोमर ने की। संचालन मातृभूमि सेवा संस्था के सतीश पांडेय और मुकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इसमेें यशवीर श्योराण, विपिन दांगी, अनु तोमर, पंकज शर्मा, मनोज तोमर, राजीव चौहान, सुनील चौहान, प्रवीण चौधरी, आसिफ, वाजिद, महबूब आदि रहा।